मैं अपने पीरियड को रोकने के लिए क्या ले सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 16:17

पीरियड्स टालने हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे -

1. मसालेदार खाना
मसालेदार खाना खाने से ब्‍लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पीरियड्स शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है. लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं तो मिर्च, काली मिर्च और लहसुन खाना छोड़ दें. बेहतर होगा कि आप मसाले को हाथ ही न लगाएं.

2. विनेगर
पीरियड्स को टालना है तो विनेगर खाना शुरू कर दीजिए. एक गिलास पानी में तीन-चार चम्‍मच विनेगर डालकर दिन में दो से तीन बार पीएं. ऐसा करने से आप तीन से चार दिन तक पीरियड्स टाल सकती हैं. याद रख‍िए कि विनेगर वाला पानी स्‍वाद में अच्‍छा नहीं होता है. इसलिए पहले से तैयार रहिएगा.

3. जिलेटिन
एक कटोरी पानी में जिलेटिन का पैकेट घोलकर उसे तुरंत पी लें. इससे आप तीन से चार घंटों के ल‍िए पीरियड्स टाल सकती हैं. यही नहीं इसे बार-बार पीने से आप जितनी मर्जी उतने दिन तक पीरियड्स से दूर रह सकती हैं. हालांकि एक बात हमेशा याद रख‍िए कि भले ही आप नैचुरल तरीके से पीरियड टाल रही हों, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से इसके नुकसान भी होंगे.

4. कसरत
हालांकि पीरियड्स समय पर आए इसके लिए एक्‍सरासाइज करना अच्‍छी बात है. लेकिन रेग्‍यूलर एक्‍सरसाइज करके भी पीरियड को टाला जा सकता है. जल्‍दी पीर‍ियड न आए इसके लिए हेवी एक्‍सरसाइज कीजिए.

5. नींबू
इस खटृटे फल में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है. यही नहीं नींबू पीरियड्स को टालने, ज्‍यादा ब्‍लड फ्लो को कंट्रोल करने या रोकने के काम भी आता है. इसके लिए नींबू को चबाएं या खाएं. आप पानी में नींबू नीचोड़कर भी पी सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info